Types of Nut – नट के प्रकार
- नट का प्रयोग बोल्ट / स्टड को कसने के लिए किया जाता है !
- नट के आंतरिक भाग में थ्रेड बनी होती है !
- नट की थ्रेड हमेशा बोल्ट / स्टड की थ्रेड से मैच करती है !
- नट माइल्ड स्टील के बने होते है!
Nut के प्रकार :
1. Hexagonal Nut
- इस नट का आकार हेक्सागोनल होता है इसमें 6 faces होती हैं!
- इसके ऊपरी edge भी 30° पर चैंफर किए हुए होते है !
- हेक्सागोनल आकार होने के कारण इन्हें खोलते या कसते समय कम क्लियरेंस की आवश्यकता होती है ! इसमें 4 faces होती है!
2. Square Nut
- इस नट का आकार वर्गाकार होता है !
- इस नट पर स्पैनर की पकड़ मजबूत होती है !
- इस नट को कसने – खोलने के लिए अधिक क्लीयरेंस की आवshयकता होती है , क्योंकि Square Shape के कारण Spanner को 90 डिग्री पर घुमाना होता है !
3.Cap Nut
- कैप नट में हेड के ऊपर cap लगी होती है!
- इसमें कैप से नट ढका हुआ होता है जिससे बोल्ट पानी आदि से सुरक्षित रहता है, जिससे इसमें जंग नहीं लगता !
4. Flanged Nut
- इस नट में कॉलर बनी होती है, जो वॉशर का कार्य करती है!
5. Dome Nut
- इस नट का हेड गुम्बद के आकार का होता है!
6. Capstan Nut
- यह नट गोलाकार आकृति के होते है !
- इसकी बाहरी फेस यानी परिधि पर hole बने होते है !
- इन होल्स में ही C-Spanner या hook Spanner को फंसा कर नट को खोला – कसा जाता है !
7. Ring Nut
- यह नट भी गोलाकार होता है !
- इसकी बाहरी परिधि पर Slot बने हुए होते है !
- इन स्लॉट में भी C Spanner या hook Spanner को फंसा कर नट को खोला – कसा जाता है!
8. Knurled Nut :
- इसकी बाहरी सतह पर knurling किया हुआ होता है!
- इसे हाथ से भी सरलता से खोला व कसा जा सकता है !
- इसका प्रयोग वहां होता है जहां नट को बार बार खोलना – कसना होता है!
9. Thumb Nut
- इसकी भी बाहरी सतह पर knurling की हुई होती है!
- इस नट में कॉलर बनी हुई होती है!
10. Wing Nut
- इसकी परिधि पर दो पंखुड़ियां या पंख बने होते है !
- इन पंखों (wings) के द्वारा नट को हाथ से कसा जा सकता है!
- आपने इस नट को Hacksaw frame में देखा होगा !
Download App Fitterkipurijankari