वर्नियर कैलिपर क्या है? इसके सिद्धांत ,भाग तथा उपयोग

वर्नियर कैलिपर क्या है? इसके सिद्धांत ,भाग तथा उपयोग

Table of Contents ..HIDE..
वर्नियर कैलिपर क्या है? इसके सिद्धांत ,भाग तथा उपयोग

वर्नियर कैलिपर क्या है? इसके सिद्धांत ,भाग तथा उपयोग

 

1. वर्नियर कैलिपर क्या है? What is Vernier Caliper ?

“एसा सूक्ष्ममापी यंत्र, जिसके द्वारा किसी जॉब का बाहरी व्यास, अंदरूनी व्यास व गहराई तीनों को मापा जा सके, उसे वर्नियर कैलिपर (Vernier caliper) कहते है।”

वर्नियर कैलिपर क्या है? इसके सिद्धांत ,भाग तथा उपयोग

2. वर्नियर कैलिपर किस मटेरियल से बना होता है? | Vernier caliper made of which Material ?

यह निकिल क्रोमियम स्टील (Nickel Chromium Steel) या वेनेडियम स्टील (Vanadium Steel) का बनाया जाता है।

 

3. वर्नियर कैलिपर का आविष्कार कब हुआ था?

Vernier Caliper का आविष्कार सन् 1631 में किया गया था।

 

4. वर्नियर कैलिपर का आविष्कार किसने किया था? Who Invented Vernier Caliper ?

वर्नियर कैलिपर का आविष्कार फ्रांस के वैज्ञानिक पैरी वर्नियर ने किया था। इसलिए, इस यंत्र का नाम वैज्ञानिक के नाम के अनुसार वर्नियर कैलिपर रखा गया था।

 

5. वर्नियर कैलिपर के प्रकार ? Types of  Vernier Caliper ?

  • Standard Vernier Caliper
  • Dial Vernier Caliper
  • Digital Vernier Caliper

 

6. वर्नियर कैलिपर के भाग कौन-कौन से है? parts of Vernier caliper 

a) वर्नियर स्केल (Vernier Scale)

b) मेन स्केल (Main Scale)

c) चल व फिक्स जबड़ा (Movable or Fixed Jaw)

d) चल व फिक्स निब (Movable or Fix Nib)

e) लॉकिंग स्क्रू (Locking Screw)

f) फाइन एडजस्टमेन्ट स्क्रू (Fine Adjustment Screw)

g) डैप्थ रॉड (Depth Rod)

 

vernier caliper

इसके मुख्य भाग निम्न प्रकार से हैं-

a) वर्नियर स्केल (Vernier Scale)

  • वर्नियर स्केल वर्नियर कैलिपर में सबसे मुख्य भाग होता है, इसकी मदद से ही सूक्ष्मता में माप ली जाती है।
  • इसमें नीचे की साइड में मीट्रिक पद्धति के व ऊपरी साइड में ब्रिटिश पद्धति के निशान बने होते हैं।
  • इसमें बाहरी व्यास मापने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला भाग जबड़ा तथा भीतरी व्यास मापने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला भाग निब कहलाता है।
  • इस स्केल से चल जबड़ा तथा चल निब जुड़ी रहती है। इसी स्केल से गहराई मापने के लिए एक डैप्थ रॉड जुड़ी रहती है।
  • इसके ऊपरी भाग में एक locking screw लगा होता है। तथा इसके साइड में नीचे की ओर एक fine edging screw भी लगा होता है।

b) मेन स्केल (Main scale)

  • Main scale को बीम के नाम से भी जाना जाता है।
  • Main scale पर Steel Rule के समान Metric व British पद्धति के निशान बने होते हैं।
  • बाहरी माप लेने के लिए फिक्स जबड़ा (jaw) तथा भीतरी माप लेने के लिए फिक्स निब लगी होती है।
  • इसके पीछे की साइड में एक groove बना होता है। जिससे गहराई मापने के लिए एक depth rod लगी हुई होती है।

c) चल व फिक्स जबड़ा (Movable, Fixed Jaw)

इस भाग को किसी भी जॉब का बाहरी व्यास मापने के लिए उपयोग में लाया जाता है।

 

d) चल व फिक्स निब (Movable, Fix Nib)

इस भाग क काम किसी भी जॉब में बने स्लॉट का अंदरूनी व्यास को मापने या slot की width को मापने के लिए इसको उपयोग में लाया जाता है।

 

e) लॉकिंग स्क्रू (Locking Screw)

Locking screw का काम Vernier scale को lock करने के लिए किया जाता है यानि जब किसी जॉब की माप ले लेते हैं, तो जॉब को जबड़ों या निब से निकालते हैं, तब वर्नियर कैलिपर हिल सकता है, जिसके कारण रीडिंग गलत हो सकता है इसलिए जॉब को माप लेकर तुरंत लॉक कर देते हैं। जिससे की वर्नियर स्केल लॉक हो जाती है, और रीडिंग बिलकुल एक्युरेट प्राप्त हो जाती है।

f) फाइन एडजस्टमेन्ट स्क्रू (Adjustment Screw)

इसको thumb screw भी कहते हैं, इसे अंगूठे से आपरेट किया जाता है। इसके द्वारा बहुत बारीक माप को एडजस्ट करते हैं। जिससे एक्युरेट माप मिलती है। इस भाग के द्वारा वर्नियर स्केल को आसानी से आगे-पीछे सरकाया जाता है। इसमें नर्लिंग की गई होती है।

g) डैप्थ रॉड (Depth Rod)

depth rod का प्रयोग किसी भी job में बने स्लॉट की गहराई को मापने के लिए किया जाता है। depth रॉड Vernier caliper से जुड़ा हुआ होता है। इसके द्वारा गहराई को भी metric पद्धति व British पद्धति दोनों में मापा जा सकता हैं।

 

ये भी पढ़े – माइक्रोमीटर क्या होता है पूरी जानकारी 

 

7. वर्नियर कैलिपर का सिद्धांत क्या है? | Principle of Vernier Caliper ?

“Vernier Caliper Main Scale और Vernier Scale के अंतर पर कार्य करता है।”

 

8. वर्नियर कैलिपर का आकार कितना होता है? | Size of Vernier caliper

यदि आप इसको बाजार में खरीदने जाओगे तो यह मीट्रिक पद्धति में 150 mm से 300 mm तक साइज के मिलेंगे। और यह ब्रिटिश पद्धति में 6″ से 24″ इंच तक साइज के मिलेंगे।

 

9. वर्नियर कैलिपर की न्यूनतम माप ? | least count of Vernier caliper

0.1 mm

 

10. Vernier caliper का अल्पतमांक क्या है?

Vernier Caliper scale में एक Main Scale के साथ सरकने वाला scale लगा होता है। Vernier scale की मदद से किसी भी वस्तु का आंतरिक व्यास, भीतरी व्यास व किसी स्लॉट की गहराई को बिना किसी त्रुटि के मापा जाता है। Vernier caliper का metric पद्धति में लीस्ट काउंट 0.02 mm व ब्रिटिश पद्धति में 0.001 inch होता है।

 

11. अल्पतमांक (Least Count)-

“वर्नियर कैलिपर द्वारा जो न्यूनतम माप ली जा सकती है, उसे वर्नियर कैलिपर अल्पतमांक ( Least count of Vernier caliper) कहते हैं।”

मेट्रिक पद्धति में – 0.02 mm

ब्रिटिश पद्धति में – 0.001 इंच

वर्नियर कैलिपर क्या है? इसके सिद्धांत ,भाग तथा उपयोग

 

12. वर्नियर कैलिपर के उपयोग

  • इसका उपयोग job में ड्रिल किए गए होल का व्यास मापने में।
  • इसका उपयोग fitting करते समय आवश्यक part का size check करने में।
  • इसका उपयोग किसी shaft का बाहरी व्यास चैक करने में।
  • इसका उपयोग खोखली shaft या bearing का अंदरूनी व्यास चैक करने में।
  • इसका उपयोग Blind bore की गहराई चैक करने में।
  • इसका उपयोग workshop में दिए गए practical में job की लम्बाई को भी एक्युरेसी में माप सकते हैं।
  • इसका उपयोग job में drilling किए गए होल की गहराई मापने में।

 

13. वर्नियर कैलिपर की सावधानियां

  • इसको उपयोग करने से पहले शून्य त्रुटि चैक कर लेनी चाहिए।
  • इसको कभी भी cutting tools व hand tools के साथ मिलाकर नहीं रखना चाहिए। अन्यथा इसकी सूक्ष्मता समाप्त हो जाएगी।
  • lathe machine पर turning या अन्य operation करते समय machine रोककर जॉब का साइज check करना चाहिए।
  • इसको सम्भलकर पकड़ना चाहिए। यह बार-बार हाथ से छूटना नहीं चाहिए। क्योंकि गिरने से इसके पार्ट में हल्की सी खरोंच या मुड़ जाने से सूक्ष्मता कम  हो जाएगी।
  • इसका उपयोग कभी भी ठोंकने पीटने के कार्य में नहीं लाना चाहिए।
  • इसमें लगे depth rod को कभी भी हैंडल के रूप में उपयोग नहीं करना चाहिए।

 

14. अल्पतमांक कैसे ज्ञात करते हैं?

Vernier caliper का अल्पतमांक निकालने के लिए Main Scale के एक भाग का मान व Vernier Scale के एक भाग का मान अंतर निकाला जाता है।

 

15. लिस्ट काउंट को हिंदी में क्या कहते हैं?

Least Count को हिंदी में अल्पतमांक कहते हैं।

 

वर्नियर कैलिपर क्या है? इसके सिद्धांत ,भाग तथा उपयोग

DOWNLOAD FitterKiPuriJankari App

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!